Search
Close this search box.

BNMU विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रेस विज्ञप्ति*

आज दिनांक 31 .05 .2021 को स्नातकोत्तर गणित विभाग के शिक्षक एवं छात्रों की ऑनलाइन बैठक विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ•) एन• के• अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अग्रवाल ने तम्बाकू से होनेवाले नुकसान की विशेष जानकारी दी। इस अवसर पर सभी ने शपथ लिया कि इसके सेवन से होनेवाले नुकसान से समाज को अवगत कराया जाएगा। अपने कैंपस को तम्बाकू मुक्त कैंपस के रूप में घोषित किया गया।
विभाग के डिपार्टमेंटल कॉउन्सिल की भी वैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की कक्षा का भी संपादन ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा।
आज विभाग के शिक्षक प्रोफेसर जे• एल• चौधरी सेवानिवृत्त हुये है। उनका विदाई समारोह भी ऑनलाइन मनाया गया। सभी ने उनके अच्छे शिक्षक के रूप में कार्य करने की तारीफ की और लंबी, स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि आज विभाग के एक अच्छे शिक्षक के सेवानिवृत्ति से दुःखी है, परंतु ये खुशी की बात भी है कि सफलतापूर्वक उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। विभाग उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। डॉ• चौधरी ने सेवानिवृत्त होने के पश्चात शिक्षा दान करने की धोषणा की है, ये विभाग के लिये गौरव की बात है। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम के समाप्ति की धोषणा की गई।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन