Search
Close this search box.

BNMU विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श*
==========

विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ छात्र संघ के पदाधिकारियों और विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी छात्र-युवा संगठनों के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को अपराह्न 12 :15 बजे से केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में *माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण* की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह, अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रोफेसर डाॅ. अशोक कुमार यादव, कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका, प्रभारी कुलसचिव डाॅ. गजेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक आर. पी. राजेश, नोडल पदाधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज, शिक्षाशास्त्र विभाग डाॅ. नरेश कुमार, निदेशक (आईक्यूएसी) डाॅ. मोहित कुमार घोष एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर और विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न छात्र-युवा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

===========
नोट : आज जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में मेरे अत्यंत ही शार्ट नोटिस पर विश्वविद्यालय में सक्रिय प्रायः सभी छात्र-युवा संगठनों के नेता/प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित हुए। वे सभी हमारे साथ भूखा-प्यासे लगातार छः घंटे धैर्यपूर्वक विचार- विमर्श करते रहे। इसके लिए मैं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से और व्यक्तिगत अपनी ओर से भी उन सबों को साधुवाद देता हूँ।

मैं जब से जनसंपर्क पदाधिकारी बना हूँ, तब से पाँच-छः बार छात्र-युवा संगठन के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित कर चुका हूँ। सभी बार छात्र-युवा नेताओं की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी रही है। यह विश्वविद्यालय के प्रति उनकी संवेदनशीलता का तो परिचायक है ही मेरे प्रति उनके विशेष प्रेम का भी ध्योतक है। इसके लिए मैं सबों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

विभिन्न छात्र नेताओं ने बैठक के आयोजन के संबंध में जो उपयोगी सुझाव दिए हैं, वे सराहनीय हैं और आशा है कि आगे विश्वविद्यालय प्रशासन उन सुझावों पर अमल करने का प्रयास करेगा। साथ ही अच्छा हो कि बैठक के संबंध में विश्वविद्यालय से विधिवत पत्र जारी हो और जिस विभाग से बैठक संबंधित हो, उस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उसकी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी लें।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

#सुधांशुशेखर

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]