Search
Close this search box.

BNMU राज्य में 4648 पदों पर सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए 15 जुलाई से साक्षात्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राज्य में 4648 पदों पर सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए 15 जुलाई से साक्षात्कार

फोटो भी है।
– बीएसयूएससी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए सबसे पहले अंगिका विषय का लेगा साक्षात्कार
– 72 घंटा पहले का लाने होंगे कोरोना रिपोर्ट, अंगिका के लिए एक बोर्ड बनेगी
———————
नलिनी रंजन, पटना : राज्य में 4648 पदों पर सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए 15 जुलाई से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले अंगिका विषय की साक्षात्कार आयोजित होगी। चार पदों के लिए 12 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) की ओर से सभी अभ्यर्थियों को निबंधित डाक, ईमेल व वेबसाइट पर सूचना भी देगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद ने बताया कि 15 जुलाई से साक्षात्कार ली जाएगी। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को तीन-तीन माध्यम से सूचना दी जाएगी। पहले अंगिका से आरंभ हो रही है। आठ अन्य विषयों का स्क्रुटनी आरंभ हो चुकी है। शेष का स्क्रूटनी जारी है। अधिक पद वाले विषयों में साक्षात्कार के लिए छह बोर्ड बनाए जाएंगे। हर बोर्ड दो पालियों में साक्षात्कार लेगा, एक पाली में 15 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के प्रभारी सचिव अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
———–
66 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचे है आवेदन
राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में 4648 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए देशभर से 66 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे है। कुल आवेदनों में बिहार से लगभग 33 हजार, उत्तर प्रदेश से 18 हजार, पश्चिम बंगाल से 4800, झारखंड से 2200, सबसे कम गोवा, मिजोरम और नगालैंड से आवेदन आए हैं। इन स्थानों से एक व दो आवेदन भरे गए हैं।
—————-
सबसे अधिक मनोविज्ञान में पद
साक्षात्कार में संबंधित विषय के पद से तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। सबसे अधिक मनोविज्ञान में 424 खाली पद हैं। जबकि सबसे कम एक सीट नेपाली विषय में है। वनस्पति विज्ञान में 333, रसायन में 332, हिन्दी में 292, भौतिकी विभाग में 300 खाली सीटें हैं। अंग्रेजी में 253 पद, गणित विभाग के लिए 261, अर्थशास्त्र में 268, जंतु विज्ञान विभाग में 285, राजनीतिक विज्ञान में 280, रसियन में चार, रूरल इकोनॉमिक्स में आठ सहित 4648 पदों पर नियुक्ति होनी है।
————–
कहते है अधिकारी
कोरोना संक्रमण के कारण साक्षात्कार आरंभ करने में विलंब हुआ था। 15 जुलाई से साक्षात्कार आरंभ हो रही है। हर विषय के समाप्ति के एक सप्ताह बाद दूसरे विषय का साक्षात्कार आरंभ होगी। बीच-बीच में रिजल्ट भी जारी करने की प्रक्रिया चलती रहेगी। आठ विषयों का स्क्रूटनी हो चुकी है, शेष विषयों का स्क्रूटनी की जा रही है। कोरोना को लेकर कोई परेशानी नहीं आएं तो साक्षात्कार अब नियमित रूप से प्रक्रिया खत्म होने तक जारी रहेगी।
प्रो. (डा.) राजवर्द्धन आजाद, अध्यक्ष, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन

[the_ad id="32069"]