Search
Close this search box.

BNMU महाविद्यालय का है गौरवशाली इतिहास : प्रधानाचार्य 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाविद्यालय का है गौरवशाली इतिहास : प्रधानाचार्य 

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा का अपना गौरवशाली इतिहास है। हम सभी अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर अपने वर्तमान को समुज्ज्वल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह बात ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा आयोजित चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का उद्घाटन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इधर-उधर भटकने से उर्जा एवं शक्ति का अपव्यय होता है। अत: विद्यार्थियों को हमें अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए।

मुख्य अतिथि अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने कहा कि जीवन को समग्रता में समझने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रेय नहीं, बल्कि श्रेय को चुनना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष ले. गुड्डू कुमार ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने कैरियर-निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों को अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

गीतकार संतोष कुमार और उनके सहयोगी कलाकारों ने ने अपने गीत-गजलों से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन छात्र बिपीन कुमार ने किया।

इस अवसर पर देवांशु कुमार, दुर्गेश कुमार, नीरज कुमार, नवीन कुमार, संतोष कुमार कृष्णा कुमार, निशा कुमारी, पायल कुमारी, धर्मन्त्र, प्रिंस, जयकुमार, दिवाकर, अजीत, नेहा, टिंकल, अमर आदि उपस्थित थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]