Search
Close this search box.

BNMU बीएसटीएफ ने किया कुलसचिव का स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएसटीएफ ने किया कुलसचिव का स्वागत

==================================

बीपीएससी सेलेक्टेड टीचर्स फोरम ने नवनियुक्त कुलसचिव प्रोफेसर डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया।

फोरम ने विशेष रूप से नवनियुक्त शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की माँग की। फोरम ने वैसे सभी नवनियुक्त सहायक अध्यापक, जिनकी परीक्ष्यमान अवधि पूरी हो चुकी है कि सेवासंपुष्टि की प्रक्रिया को भी शीघ्रता से पूरी करने का आग्रह किया। साथ ही जिन असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवासंपुष्ट हो चुकी है, उनकी सेवा संपुष्टि की तिथि से ही मौलिक नियुक्ति की तिथि निर्धारित करते हुए अधिसूचना जारी करने की माँग की।

फोरम ने कहा कि राजभवन सचिवालय, पटना के द्वारा विश्वविद्यालय के स्थाई शिक्षक और कर्मचारियों के लिए एनपीएस की अधिसूचना अगस्त 2020 में जारी कर दी गई है। इसके अनुसार मूल वेतन और महंगाई भत्ता के कुल योग का 10 फीसदी संबंधित कर्मी द्वारा और 14 फीसदी नियोक्ता के द्वारा देय है। इस आलोक में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों के पेंशन खाता खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है।

कुलसचिव ने फोरम के सभी माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त शिक्षक पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दें और नैक मूल्यांकन के कार्यों को आगे बढ़ाएँ।

फोरम के पदाधिकारियों ने कुलसचिव को आश्वस्त किया कि फोरम विश्वविद्यालय के आदेशों एवं निदेशों के अनुरूप कार्य को आगे बढाएँगे। फोरम के सदस्य महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के सभी रचनात्मक कार्यों एवं योजनाओं में अपनी सकारात्मक भागीदारी निभा रहे हैं और अध्ययन-अध्यापन को गति देने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष सह आरजेएम काॅलेज, सहरसा में मैथिली विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अभय कुमार, उपाध्यक्ष सह स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभाग, एमएलटी काॅलेज, सहरसा के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. संजीव कुमार झा, महासचिव सह दर्शनशास्त्र विभाग, टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सुधांशु शेखर, कोषाध्यक्ष सह इतिहास विभाग, एमएलटी काॅलेज, सहरसा में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष सह ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर ले. गुड्डू कुमार, एमएलटी काॅलेज, सहरसा के भौतिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर विनीत शर्मा उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।