Search
Close this search box.

BNMU प्रोफेसर डॉ. कैलाश प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कैलाश प्रसाद यादव कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो गए हैं। उन्हें सहरसा स्थित सूर्या हस्पताल में एडमिट किया गया है। वहाँ उनका इलाज वार्ड नंबर चार में हो रहा है, जहाँ उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है। यह विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों और मधेपुरा के आम लोगों के लिए भी एक दुखद सूचना है।

कुलपति डाॅ. राम किशोर प्रसाद रमण, प्रति कुलपति डाॅ. आभा सिंह, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डाॅ. लम्बोदर झा, कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव, निदेशक शैक्षणिक डाॅ. एम. आई. रहमान, सीसीडीसी डाॅ. इम्तियाज अंजूम, बीएनमुस्टा के महासचिव डाॅ. नरेश कुमार, केंद्रीय पुस्तकालय के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. अशोक कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, क्रीड़ा सचिव डाॅ. मो. अबुल फजल, सह सचिव डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, केंद्रीय पुस्तकालय के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. आनंद कुमार सिंह सहित कई शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मालूम हो कि प्रोफेसर यादव शिक्षक संघ बीएनमुस्टा के अध्यक्ष, मूल्यांकन कोषांग के निदेशक एवं ग्रीवांस सेल के सदस्य सहित कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन