Search
Close this search box.

BNMU पूर्व कुलपति डॉ. जयकृष्ण यादव के निधन पर शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व कुलपति के निधन पर शोक

बीएनएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. जयकृष्ण यादव के निधन से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में शोक व्याप्त है।

प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि डॉ. जयकृष्ण का सोमवार को प्रातः लगभग 10:00 बजे निधन हो गया। इससे शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

दर्शनशास्त्र विभाग में प्राध्यापक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि डॉ. जयकृष्ण टीपी कॉलेज, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष तथा पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा में प्रधानाचार्य भी रहे थे। अपनी सेवाकाल के अंतिम वर्षों में उन्हें विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में सेवा का अवसर मिला था। वे अभी भी विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाते थे।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने बताया कि डॉ. जयकृष्ण का पार्थिव मंगलवार को पू. 10:00 महाविद्यालय परिसर में दर्शनार्थ लाया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को उपस्थित रहने का निदेश दिया गया है।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।