Search
Close this search box.

BNMU जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष बने प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विभागाध्यक्ष बने प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव
—-
बीएनएमयू के पूर्व डीएसडब्ल्यू एवं पूर्व कुलसचिव प्रो. (डॉ.) नरेंद्र श्रीवास्तव विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंनेने सोमवार को कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर को आपना योगदान समर्पित किया।

इस अवसर पर विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, माया के अध्यक्ष राहुल यादव, सीएस पांडेय आदि उपस्थित थे‌।

उप कुलसचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने 8 नवंबर, 1996 को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपने शैक्षणिक कैरियर की शुरुआत की है। वे 2007 टी. पी. कालेज, मधेपुरा में बीसीए के समन्वयक बने। 2010 में विश्वविद्यालय कम्प्यूटर शेल के निदेशक बने।‌ वे 2010 उप कुलसचिव (वोकेशनल एवं प्रोफेशन कोर्स) और 2011 में उप कुलसचिव (शैक्षणिक) बने। दिसंबर 2017 से जुलाई 2018 तक कुलसचिव और उसके बाद अध्यक्ष, छात्र कल्याण भी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रो. श्रीवास्तव ने राजभवन, पटना द्वारा बनाई गई बायोटेक्नोलॉजी सीबीसीएस पाठ्यक्रम समिति के सदस्य (2018), इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमिटी आफ यूनिवर्सिटी ऑफ बिहार के सदस्य भी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रो. श्रीवास्तव की तीन पुस्तकें और 20 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इन्होंने लगभग दो दर्जन राष्ट्रीय सेमिनारों में शोध पत्र प्रस्तुत किया है और इंडियन साइंस कांग्रेस के दो बार (मैसूर एवं मणिपुर अधिवेशन में) इन्वाइटेड स्पीकर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रो. श्रीवास्तव इंडियन साइंस कांग्रेस, जूलोजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज एंड जूलाजिकल सोसायटी ऑफ इस्टर्न इंडिया के आजीवन सदस्य हैं। इन्हें भारत गौरव समिति, दिल्ली द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार की सेवानिवृति के फलस्वरुप जन्तु विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी दी गई है।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]