Search
Close this search box.

BNMU पीजीआरसी की बैठक से संबंधित अधिसूचना जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीजीआरसी की बैठक से संबंधित अधिसूचना जारी
——–
स्नातकोत्तर गवेषणा परिषद् (पीजीआरसी) की बैठक आगामी 12, 14, 15 एवं 16 जून को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सभी दिशानिर्देशों (एसओपी) का पालन करते हुए पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से अपराह्न चार बजे तक केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में होगी। जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बैठक से संबंधित अधिसूचना जीएस (डीआरए-20/20) -412/21 सोमवार को जारी कर दी गई है। तदनुसार 12 जून (शनिवार) को वाणिज्य संकाय, 14 जून (सोमवार) को सामाजिक विज्ञान संकाय, 15 जून (मंगलवार) को मानविकी संकाय और 16 जून (बुधवार) को विज्ञान संकाय की बैठक होगी।

अकादमिक निदेशक प्रोफेसर डॉ. एम. आई. रहमान ने बताया कि पीजीआरसी बैठक से संबंधित पत्र एवं एजेंडा सभी सदस्यों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जा रहा है।

कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद ने सभी संकायाध्यक्षों से निदेशानुसार अनुरोध किया है कि उक्त बैठक में उपस्थापनार्थ संचिकाएँ आगामी 9 जून (बुधवार) तक अनिवार्य रूप से अकादमिक शाखा को हस्तगत करा दें। इस तिथि के बाद की कोई भी संचिका पीजीआरसी की बैठक में शामिल नहीं की जा सकेगी।

मालूम हो कि कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण लगातार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन हेतु प्रयासरत हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जारी लाॅकडाउन में भी विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े कार्यों को ससमय पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में लंबे समय से प्रतिक्षित पीजीआरसी की बैठक का विशेष महत्व है।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

[the_ad id="32069"]

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन