Search
Close this search box.

BNMU गाँधी चले विद्यार्थियों की ओर कार्यक्रम आज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गाँधी चले विद्यार्थियों की ओर कार्यक्रम आज

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बुधवार को गाँधी चले विद्यार्थियों की ओर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित है। यह आयोजन राष्ट्रीय गाँधी संग्रहालय, नई दिल्ली और नेशनल बैकवार्ड क्लास फाइनेंस एंड डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एनबीसीएफडीसी), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित है। प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने बताया कि इस आयोजन हेतु देश के चालीस संस्थानों में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा का भी चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। इसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

*कुलपति सहित कई गणमान्य लोग करेंगे शिरकत*
कार्यक्रम में कई गणमान्य विद्वान शिरकत करेंगे। इनमें भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण, राष्ट्रीय गाँधी संग्रहालय के निदेशक ए. अन्नामलाई और एनबीसीएफडीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक के. नारायण के नाम शामिल हैं।

*होगी ऑनलाइन गाँधी प्रश्नोत्तरी*
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम ऑनलाइन गाँधी प्रश्नोत्तरी (क्वीज) का है। इस प्रतियोगिता के लिए गूगल मीट का लिंक प्राप्त हो गया है। इसके तहत प्रतिभागियों से महात्मा गाँधी के जीवन एवं दर्शन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे। इसमें मुख्य रूप से कुल दस चयनित प्रतिभागी (क्वीज मेम्बरस) भाग लेंगे। इन प्रतिभागियों को पाँच टीमों (क्रमशः सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वोदय एवं करूणा) में बाँटा गया है।

प्रथम टीम में निशा कुमारी एवं निशु कुमारी, द्वितीय में सौरभ कुमार एवं संयम भारद्वाज, तृतीय में आलोक कुमार एवं आनंद कुमार, चतुर्थ में ऋतु राज एवं सुरज प्रताप और पंचम में हिमांशु कुमार एवं मो. अलाउद्दीन हैं।
इन दस प्रतिभागियों के अलावा अन्य चालीस चयनित विद्यार्थी भी कार्यक्रम में सहभागी होंगे।ये हैं प्रभाष कुमार, अंकित कुमार, आशुतोष आनंद, विजय कृष्णा, ज्योतिष कुमार, श्वेता राज, बुलबुल कुमारी, फूलचंद्र कुमार, मधु कुमारी, नंदन कुमार, नितश कुमार, प्रीति कुमारी, रंजीत कुमार, सितेन्द्र कुमार, सुमन कुमारी, गौरव कुमार, नेहा कुमारी, मेघा कुमारी, अंजनी कुमारी, कुंदन कुमार, ललन कुमार, रुपेश कुमार, विशाल कुमार सिंह, अनु कुमारी, रिम्मी कुमारी, अभिषेक कुमार, जगदंबी, ललन कुमार, रमन कुमार, रंजीत कुमार, प्रिया कुमारी, ज्योतिष कुमार, भूषण कुमार, प्रिंस कुमार, बाबुल कुमार, दिव्यांशु आनंद, भीषम कुमार, नीतीश कुमार, सचिन कुमार एवं मनीष कुमार।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों एवं सहभागियों को राष्ट्रीय गाँधी संग्रहालय द्वारा
प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

*प्रश्नोत्तरी के हैं पाँच नियम*
ऑनलाइन गाँधी प्रश्नोत्तरी के पाँच नियम निर्धारित हैं। एक, सिर्फ जवाब देने वाली टीम अपना माई चालू रखेंगी। सभी सहभागी अपना माइक बंद रखेंगे। दो, मुख्य सवाल दो पॉइंट (45 सेकंड) का और बोनस सवाल एक पॉइंट (30 सेकंड) का होगा। तीन, पूछे गए प्रश्न को ध्यान से पढ़ एवं सुनकर निर्धारित समय-सीमा में जवाब देना अपेक्षित होगा। चार, निर्धारित समय-सीमा में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देने या गलत जवाब देने पर वह सवाल अगली टीम को दे दिया जाएगा। पाँच, यदि प्रथम या द्वितीय स्थान पर रही टीम के बराबर अंक होंगे, तो उनके बीच सुपर राउंड किया जाएगा।

*गाँधी की विरासत से परिचित होंगे युवा*
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को गाँधी की विरासत से परिचित कराना है। इस हेतु प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ कई अन्य आयोजन भी सुनिश्चित हैं। कार्यक्रम की शुरूआत गाँधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाण रे …’ से होगी। इसके अलावा ऑनलाइन गाँधी-कथा सुनाई जाएगी और गाँधी के जीवन से संबंधित स्लाइड-शो दिखाया जाएगा। साथ ही सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहभागियों को ऐतिहासिक राष्ट्रीय गाँधी संग्रहालय का वर्चुअल सैर कराया जाएगा और गाँधी से संबंधित दुर्लभ चित्र-प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]