Search
Close this search box.

BNMU केपी काॅलेज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज दिनांक 5 जून 2021 को दिन के 11:00 बजे कमलेश्वरी प्रसाद महाविद्यालय ,मुरलीगंज के प्रांगण में एनएसएस इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि प्रकृति में जो परिवर्तन का दौर चल रहा है, वह दिन प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। वैश्विक गर्माहट के कारण मौसम में विप्लवकारी परिवर्तन देखने को मिल रही है। भयंकर बाढ़, सुखा, चक्रवात, भूकंप, सुनामी, समुद्री तूफान जैसी घटनाएं आम हो चुकी है। इसलिए हम लोगों का नैतिक दायित्व बनता है कि पर्यावरण के प्रति अधिक सचेत रहें और समाज में इसके लिए लोगों का अधिक से अधिक जागरूकता फैलाएं।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राजीव रंजन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक श्री महेंद्र मंडल, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सिकंदर कुमार, डॉ. अरुण कुमार साह, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, लेखापाल देवाशीष देव, डॉ. रविंदर कुमार, डॉ. अली अहमद मंसूरी, डॉ. राघवेंद्र कुमार, रात्रि प्रहरी विवेक कुमार, नीरज कुमार, सिंटू कुमार, संत कुमार, सूरज, महेश, गजेंद्र दास आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

[the_ad id="32069"]

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन