Search
Close this search box.

BNMU ऑनलाइन प्रभात संगीत संध्या 19 को। बीएनएमयू के पीआरओ को भी आमंत्रित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ऑनलाइन प्रभात संगीत संध्या 19 को।
बीएनएमयू के पीआरओ भी आमंत्रित

श्री श्री आनंदमूर्तिजी (श्री प्रभात रंजन सरकार) के शताब्दी जयंती वर्ष पर रेनासा आर्टिस्ट एवं राइटर एसोसिएशन (रावा) के तत्वावधान में जुलाई को ऑनलाइन प्रभात संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें सम्मानित अतिथि के रूप ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सह बीएनएमयू, मधेपुरा के जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर को भी आमंत्रित किया गया है।

डाॅ. शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डाॅ. सरोज वैद्यनाथन एवं विशिष्ट अतिथि उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा होंगे। अन्य सम्मानित अतिथियों में विश्व भारती, शांति निकेतन में दर्शन एवं तुलनात्मक धर्म विभाग के प्रो. सिराजुल इस्लाम एवं उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय, सिलीगुड़ी में दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत पाधी के नाम शामिल हैं।

डाॅ. शेखर ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में गायक अमर घोष (त्रिपुरा) , गायिका सोहाना सोमा (मुम्बई), गायिका सुमिता नाग (कोचविहार) आदि प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिक तेलंगा, दीधिता सिंह एवं पूजा दास द्वारा कथक नृत्य, अतासी करमाकर एवं जष्मिता विश्वास द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति होगी।

डाॅ. शेखर ने बताया कि 19 जुलाई को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के बौद्धिक मंच रेनासा यूनिवर्सल के तत्वावधान में दिन में आनंदमूर्तिजी का कला एवं साहित्य में योगदान विषयक राष्ट्रीय वेबिनार का भी आयोजन सुनिश्चित है। इसमें मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध दार्शनिक एवं इंडियन फिलाॅसोफिकल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. एस. आर. भट्ट होंगे। इसमें भीप्रो. सिराजुल इस्लाम (शांति निकेतन), प्रोफेसर डाॅ. तपन कुमार डे (मेदिनीपर), डाॅ. सुदीप चक्रवर्ती (पुरूलिया) आदि विद्वानों के साथ डाॅ. सुधांशु शेखर (मधेपुरा) का भी व्याख्यान होगा। कार्यक्रम में मुख्य सूत्रधार की भूमिका केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य दिव्यचेतनानंद अवधूत की रहेगी।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।