Search
Close this search box.

BNMU शिक्षा मंत्री का स्वागत 24 सितंबर, 2022 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिक्षा मंत्री का स्वागत 24 सितंबर, 2022 को

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का स्वागत समारोह 24 सितंबर, 2022 (शनिवार) को आयोजित है। इसको लेकर बुधवार को कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर पांच सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें परिसंपदा पदाधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नरेश कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉ. भूपेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार एवं उप कुलसचिव पंजीयन डॉ. दीनानाथ मेहता के नाम शामिल हैं।

बैठक में प्रति कुलपति डॉ. आभा सिंह, वित्तीय परामर्शी नरेंद्र प्रसाद सिन्हा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, कुलानुशासक डॉ. बीएन विवेका, सीसीडीसी डॉ. इम्तियाज अंजुम, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री, उप कुलसचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरके मल्लिक, डॉ. भावानंद झा, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. अबुल फजल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अर्जुन प्रसाद यादव, डॉ. अरूण कुमार सिंह, डॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
21. 09. 2022

READ MORE

नव नालंदा महाविहार, नालंदा (सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह को भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ऐट होम रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

नव नालंदा महाविहार, नालंदा (सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह को भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ऐट होम रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है।