Search
Close this search box.

कारगिल विजय दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कारगिल विजय दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में राष्ट्रीय कैडेट कोर, 3/17 बिहार बटालियन, सहरसा, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष था। इसमें अंकित कुमार ने प्रथम, वाणी कुमारी ने द्वितीय एवं अंटूनी राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सबों को 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि भारत एवं पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला। इसमें 26 जुलाई, 1999 को भारत विजय हुआ था।

विशिष्ट अतिथि दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 527 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे। इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गणित विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रचार-प्रसार करना था। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज, सहरसा के प्रवीण कुमार, अतिथि व्याख्याता डॉ. मनोज ठाकुर, गणित विभाग के शोधार्थी रवि शंकर कुमार, एसयूओ आदित्य रहमान, यूओ अंकित कुमार, कैडेट निक्की भारती, अंटूनी राय, सिम्पल कुमार, राजनंद कुमार, अमर कुमार, गोविन्द कुमार, मुन्ना कुमार, अमृत राज अंशु, अनंत कुमार, खुशी कुमारी, वाणी कुमारी, बंटी कुमारी, मणिषा कुमारी आदि उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।