Search
Close this search box.

BNMU। ट्रेडमार्क बना ‘माय बर्थ-माय अर्थ’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ट्रेडमार्क बना ‘माय बर्थ-माय अर्थ’

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षक संगठन बीएनमुस्टा के पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अभियान ‘माय बर्थ-माय अर्थ’ को ट्रेड मार्क मिल गया है। इस संबंध में भारत सरकार के पंजीकरण विभाग ने पत्र भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। पत्र में कहा गया है कि अब ‘माय बर्थ-माय अर्थ’ नाम के साथ टीएम (ट्रेडमार्क) लिखा जा सकेगा।

मालूम हो कि बीएनमुस्टा के महासचिव डाॅ. नरेश कुमार ने जून 2017 में इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं विविद्यार्थियों के जन्मदिन पर पौधारोपण किया जाता है। इस क्रम में अब तक तीन हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। साथ ही कई पार्कों का भी निर्माण एवं जीर्णोद्धार भी किया गया है। इस अभियान से यूजीसी के द्वारा निदेशित सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए निर्धारित दो कार्यक्रमों एईसीसी-I एईसीसी-II (दो सौ अंकों) में भी विद्यार्थियों को मदद मिल रही है। विभिन्न विभागों द्वारा विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो पर्यावरण को समृद्ध एवं संरक्षण में मददगार है। इस योजना से प्रभावित होकर अन्य विद्यालय, महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।

READ MORE

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

[the_ad id="32069"]

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज