Search
Close this search box.

BNMU। गाँधी की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महात्मा गाँधी भारत के चमकते रत्नों में एक हैं। वे न केवल भारत, वरन् पूरी दुनिया के लिए प्रकाशपुंज हैं। उनके विचार एवं कार्य हमेशा प्रासंगिक हैं।

यह बात ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डाॅ. वीणा कुमारी ने कही। वे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित गाँधी की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी में उद्घाटन वक़्तव्य दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि गाँधी के विचार आज भी जिंदा हैं। उनके संबंध में आइंस्टाइन ने बिल्कुल सही कहा था कि आने वाली पीढ़याँ बड़ी मुश्किल से यह विश्वास कर सकेंगी कि गाँधी जैसा हाड़ मांस का कोई पुतला इस धरती पर चला था।

उन्होंने कहा कि आज शहादत दिवस पर पूरी दुनिया गाँधी को श्रद्धांजलि दे रही है। एक सिरफिरे ने 30 जनवरी, 1948 को गाँधी के शरीर की हत्या कर दी, लेकिन गाँधी का विचार हमेशा जिन्दा रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने कहा कि आज हमारा परिवार, समाज एवं राष्ट्र और पूरी दुनिया अशांत है। हर जगह उथल-पुथल है और जनजीवन त्रस्त है। ऐसे में गाँधी के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। गाँधी के विचारों में संपूर्ण विश्व एवं चराचर जगत के कल्याण की कामना की गई है।

सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान ने कहा कि गाँधी एवं अंबेडकर दोनों ने देश के उत्थान में योगदान दिया। दोनों का लक्ष्य एक था, लेकिन दोनों के दृष्टिकोण में भिन्नता थी। गाँधी यह मानते थे कि हम राजनीति स्वतंत्रता के बाद सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त कर लेंगे। लेकिन डाॅ. अंबेडकर राजनीतिक स्वतंत्रता से पहले सामाजिक स्वतंत्रता को जरूरी मानते थे।

मुख्य वक्ता खुशबू शुक्ला ने कहा कि गाँधी ने अपनी आत्मकथा को सत्य के साथ मेरे प्रयोग नाम दिया है। उन्होंने दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का संदेश दिया। उनके विचारों पर चलकर ही दुनिया का कल्याण हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. स्वर्ण मणि ने की।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, शोधार्थी अमरेश कुमार अमर, माधव कुमार, धीरज कुमार, सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन