Search
Close this search box.

BNMU। शीघ्र जारी होगी पीएटी-2020 की तिथि। एक फरवरी तक माँगी गईं योग्य शोध पर्यवेक्षकों की सूची पीएच. डी. सीट की रिक्तियों की जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू, मधेपुरा में पीएच. डी. एडमिशन टेस्ट (पीएटी-2020) के आयोजन की तैयारी जारी है। इस कार्य को शीघ्राशीघ्र पूरा करने हेतु अकादमिक निदेशक प्रोफेसर डॉ. एम. आई. रहमान को अधिकृत किया गया है। उन्हें स्नातकोत्तर विभागों के अध्याधीन रिक्तियों को दर्शाते हुए पीएटी-2020 की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बावत डाॅ. रहमान ने सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर एक फरवरी तक उनके विषय में योग्य शोध पर्यवेक्षकों की सूची और उनके अधीन पी-एच. डी. सीट की रिक्तियों की जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि यूजीसी शोध अधिनियम के अनुसार विभागाध्यक्षों को ही इस कार्य का संपादन करना है। सामान्यतः प्रकाशित रिक्तियों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जिन शोध पर्यवेक्षकों के अधीन रिक्तियाँ प्रकाशित की जाएँगी, उनके लिए आवंटित शोधार्थियों का पर्यवेक्षक बनना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि गत दिनों विद्वत परिषद् की बैठक में भी शीघ्र पीएटी-2020 के आयोजन का निर्णय लिया गया था। ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे, ताकि ससमय सुचारू ढंग से यह कार्य संपादित की जा सके और विद्यार्थियों को शोध का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विषय-वार रिक्तियाँ, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क, परीक्षा तिथि आदि की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www. bnmu.ac.in पर प्रकाशित की जाएगी।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन