Search
Close this search box.

Bihar। डाॅ. लक्ष्मी : छोटे कस्बे की लड़की बनी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. लक्ष्मी कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। मोतिहारी (बिहार) की इस बेटी की कहानी कभी ना हारने वाले उनके जज्बे को बयां करती है। लक्ष्मी उस दौर को याद करते हुए कहती हैं, “छोटे कस्बे में बड़े सपने देखना बहुत बड़ी बात थी। उसमें भी आईएएस के बारे में सोचना तो दूर की कौड़ी।” इनका तीन बहनों वाला परिवार। पिताजी का अगरबत्ती बेचने का छोटा सा व्यवसाय। इन विपरित परिस्थितियों के बीच इंजीनियर बनीं, टॉप एमएनसी (एचसीएल) में प्लेसमेंट पाई। लेेकिन सपनों की उड़ान को थमने नहीं दिया। मन में यह संकल्प था कि कुछ और करना था। अथक प्रयास और संघर्ष ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का रास्ता आसान बनाया। पिता का सहयोग हर कदम पर मिला। बड़े सपने पूरे करने की चाहत ने पुश्तैनी जमीन तक गिरवी रखने को विवश कर दिया। सफलता मिली तो सही, पर आधी। परिस्थितियों के आगे झुक जाती, तो निसंदेह टूट जाती। ऐसे में हिम्मत को हथियार बनाया। कई बार अंधेरे ने मन के उजास को निकलने की कोशिश की, पर मैं लड़ती रही, अकेले साहस का दिया लिए। आखिर फिर बिखरी उम्मीदों की रोशनी चारों ओर। अगर उन भटकते कदमों को रोक न पाती तो आज दूसरी बहनों को साहस का संबल न दे पाती। लगातार प्रयत्न ने मुझे बीपीएससी के माध्यम से विश्वविद्यालय में प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) बना दिया। शिक्षा ने जो साहस दिया, उसी बूते आज हजारों महत्वकांक्षी आंखों को मार्गदर्शन दे पाने में समर्थ हूं जो कि मुझे काफी संतोष देता है। उन्हें धैर्य और साहस का पाठ पढ़ा रही हूं। तो क्या हुआ, जो आईएएस न बन पाई। अपने ज्ञान की लौ से लोगों को जागरूक और सशक्त तो बना रही हूं।” वास्तव में, हर व्यक्ति की एक विशेषता होती है, बस जरूरत होती है उसे पहचानने की। दूसरों के नजरिया से हटकर खुद की मंजिल तलाशने की। समाज के अनुसार भले ही सरकारी नौकरी बेहतर होती हो, लेकिन हो सकता है कि आपकी रुचि गायकी हो या पेंटिंग नजर में उतरती हो। इसलिए विकल्प खुला रखें। खुद को बांधे नहीं।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन