Search
Close this search box.

Bihar। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध सलाहकार समिति की पहली बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शोध के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं जा रहे हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए नियम-परिनियम निर्धारित किया है। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति कार्यालय से भी इस दिशा में विश्वविद्यालयों को निदेश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने पहल की है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में गठित शोध सलाहकार समिति की पहली बैठक 22 दिसंबर, 2020 को कुलपति प्रोफेसर डॉ. फारूक अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध को एक नया आयाम देने के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय, बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अकादमिक निदेशक प्रोफेसर डॉ. एम. आई. रहमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। डाॅ. रहमान ने प्रोफेसर राय एवं प्रोफेसर अली को अपनी पुस्तक सायकाॅलाॅजी ऑफ फ्लड भेंट की।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन