Search
Close this search box.

Ambedkar डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
———

डाॅ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेहत केंद्र के तत्वावधान में भारत के नव-निर्माण में में डॉ. अंबेडकर का योगदान विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के नव-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने संविधान के माध्यम से भारत के सभी लोगों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता की गारंटी दी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर केवल दलितों के नेता नहीं थे, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के उन्नायक थे। उनके विचारों पर चलकर ही संपूर्ण राष्ट्र एवं पूरी दुनिया में सामाजिक न्याय एवं शांति आ सकती है।

विशिष्ट अतिथि अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शंभू भारद्वाज ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने ‘हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश दिया है।

इस अवसर पर अभिनव कुमार, अनीश कुमार, बबलू कुमार, मिथिलेश कुमार, रणविजय कुमार, एम. डी. शाहनवाज, विकास कुमार, अंशु कुमारी, वंदना कुमारी, गीतांजलि कुमारी, गुड़िया कुमारी, जुली कुमारी, खुशी कुमारी, मनीषा कुमारी आदि उपस्थित थे।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन