BNMU। स्नातक प्रथम खंड 2020-21 में नामांकन हेतु आवेदन 3 अक्टूबर से

विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम खंड 2020-21 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय पुस्तकालय में सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं प्रभारी प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने यह माना कि विश्वविद्यालय के लिए अभी सबसे ज्वलंत समस्या स्नातक प्रथम खंड में नामांकन की है। इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। एक कंपनी आईटीआई द्वारा पूर्व में एक वर्ष तक काम हुआ। लेकिन उसके दूसरे वर्ष का एक्सटेंशन समाप्त कर दिया गया है। महामहिम कार्यालय से हमें नया टेंडर करने का आदेश प्राप्त हुआ। टेंडर भी हो गया है। अभी यह समस्या है कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। हम टेंडर ओपन नहीं कर सकते हैं और नया टेंडर हायर भी नहीं कर सकते। इसलिए हम लोग चौराहे पर खड़े हो गए हैं। तत्काल ऑनलाइन नामांकन लेने में परेशानी है, इसलिए ऑफलाइन नामा़ंकन लिया जाएगा। लेकिन इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जाएगी। सभी प्रक्रिया एक निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन की मानिटरिंग किया जाएगा। बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में स्नातक प्रथम खंड 2020-21 में नामांकन हेतु 3-10 अक्टूबर तक आवेदन पत्र जमा होगा। 14 अक्टूबर को मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी।बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार यादव, कुुुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका, डॉ. कपिलदेव प्रसाद, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, डाॅ. के पी यादव, डाॅ. राजीव सिन्हा, डाॅ. रेणु सिंह, डाॅ. के. एस. ओझा, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. अशोक कुमार सिंह, डाॅ. डी. एन. साह, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. माधवेन्द्र झा, डाॅ. अर्जुन यादव, डाॅ. अरूण कुमार खाँ, डाॅ. मुकेश कुमार सिंह, डाॅ. सत्यजीत यादव आदि उपस्थित थे।