Search
Close this search box.

Poem। कविता। फर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घुप्प अंधेरे और उजाले के बीच बहुत फर्क होता है साथी,
उतना ही फर्क होता है जितना की तुम्हारे हाथ के चांदी के चम्मच, और मेरे मिट्टी के .
चोट खाना, गिरना , घेरेबंदी में जकड़ जाना , कुछ नया तो नहीं .
तुम्हारे लिए जो पल भर में हासिल है, वो हमारे लिए सदियों की जकड़न से आजादी है.
तुम्हारे मेरे बीच कुछ भी साम्य नहीं है साथी,
ना तो रूप का, ना ही अंतर्वस्तु का .
तुम प्रमाणित हो, हमें हर दिन प्रमेय की कसौटी पर स्वयं को सिद्ध करना होता है साथी .
फिर भी,
एक जिद्द है, जो कभी झुकने नहीं देती हमें ,
एक भरोसा है, जो कभी रुकने नहीं देता है हमें .

डॉ बंदना भारती
पूर्णियाँ विश्वविद्यालय पूर्णियाँ

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]