*कला, संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा गोपाष्टमी महोत्सव- विस उपाध्यक्ष*
*
कला एवं संस्कृति विभाग ,बिहार एवं जिला प्रशासन मधेपुरा द्वारा गौशाला परिसर में आयोजित राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का रविवार की संध्या रंगारंग समारोह में उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई उसके उपरांत अतिथियों की पौधा,मोमेंटो,अंगवस्त्र देकर स्वागत और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ।
अतिथियों का स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन करते एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गोपाष्टमी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 22 से 24 नवंबर तक गौशाला परिसर, मधेपुरा में किया जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का विशेष प्रयास किया गया है उन्होंने सभी स्तर पर मिल रहे सहयोग का आभार भी जताया।
*कृष्ण जीवन के सार और विस्तार दोनों,,,,,नरेंद्र नारायण यादव*
महोत्सव के उद्घाटनकर्ता बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने उद्घाटन वक्तव्य में कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की आवश्यकता को प्रमुखता देते हुए गोपाष्टमी महोत्सव जैसे आयोजन को उसकी सार्थकता बताया।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने ऐसे आयोजनों को राज्य की सांस्कृतिक पहचान मजबूत करने और कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार का भी यही संकल्प भी है।अपने संबोधन में अपनी सांस्कृतिक विरासत का बखान करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष भगवान श्रीकृष्ण को जीवन का विस्तार और सार दोनों बताया वहीं उनकी प्रमुख लीलाओं की भी चर्चा की। गोपाष्टमी महोत्सव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों को क्षेत्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार का सशक्त माध्यम बताते हुए स्थानीय कलाकारों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हुए कहा इससे जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी और कला-संगीत के क्षेत्र में नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
गोपाष्टमी महोत्सव केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और कला की विभिन्न विधाओं को एक मंच पर लाने का अवसर है।
*क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से जोड़ने वाला है गोपाष्टमी महोत्सव*
मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जीवन के समस्त रूपों का आदर्श स्थापित किया।वो जीवन के समस्त रूपों के लिए सर्वश्रेष्ठ आदर्श हैं। गोपाष्टमी महोत्सव को क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से जोड़ने वाला आयोजन बताया उन्होंने मधेपुरा की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने में ऐसे आयोजनों को अहम बताया।
*तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन मधेपुरा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है। तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के पहले दिन निर्धारित समय से पहले ही जहां दर्शकों का आना शुरू हो गया था वहीं उद्घाटन सत्र के बाद स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वो शमा बांधा कि पूरा प्रशाल सुर ताल पर थिरकता नजर आया।
शुरुआत उबरती गायिका मधुबाला की दमदार प्रस्तुति छाप तिलक सब छीन ली रे, मोह से नैना मिलायके की प्रस्तुति एवं प्रो. अरुण कुमार बच्चन की कुटुंब तजी शरण राम तेरी आयो से हुई।संचालन समिति के अध्यक्ष उप विकास आयुक्त अरुण कुमार एवं संचालन समिति सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि तीन दिनों तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।23 नवंबर: स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ हर्षप्रीत कौर एवं सारा राग मा पा फेम की प्रस्तुति होगी।
24 नवंबर: स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों के साथ पार्श्व गायक देवाशीष दास गुप्ता अपनी गायकी से सांस्कृतिक संध्या को विशेष बनाएंगे।जिला प्रशासन ने महोत्सव को बेहतर आयोजन के लिए सजाया है जिले वासी उसका भरपूर आनंद लें।
इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, एमएलसी डा. अजय कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीडीसी अरुण कुमार, एडीएम आपदा मुकेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी, समाजसेवी साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, समाजसेवी शौकत अली, सांसद प्रतिनिधि बिजेन्द्र यादव,प्रो अरुण कुमार,श्री गौशाला के सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी, प्राइवेट एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थित रहे ।तीन दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान चर्चित उद्घोषिका शशि प्रभा जायसवाल ने पूरे कार्यक्रम में अपनी उद्घोषणा से भी अलग शमा बांधा।














