आर एम कॉलेज में बीबीए के कॉर्डिनेटर बने डॉ. नागेंद्र, शिक्षकों ने दी बधाई
सहरसा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अधीन राजेंद्र मिश्र कॉलेज सहरसा के बीबीए के कोऑर्डिनेटर डॉ. नागेंद्र कुमार राय को बनाया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रौशन रहमान ने डॉ. राय को मनोनयन पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि बीबीए में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में भरपूर सहयोग करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि कॉलेज के विकास में सबों की सहभागिता जरूरी है। डॉ. नागेंद्र अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं। निवर्तमान कॉर्डिनेटर डॉ. इंद्रकांत झा के स्थानांतरण होने के बाद रिक्त हुए पद पर डॉ. नागेंद्र कुमार राय को कॉर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. राय ने प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा सौंपा गया दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. रामानंद रमण, डॉ. प्रवीर घोष, डॉ. भगवती प्रसाद, सुधाकांत सहित अन्य मौजूद थे। उनके मनोनयन पर डॉ. प्रतिभा कपाही, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. अमीष कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. लक्ष्मी कुमार कर्ण, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. बिलो राम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. चंदन किशोर, आलोक कुमार, हिफाजत सहित अन्य ने बधाई दी।














