*राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के यादगार आयोजन हेतु अलग अलग कमिटी गठित*
*राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के अचूक आयोजन जिला प्रशासन की प्राथमिकता*
*ख्यातिप्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों से सजेगा राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का मंच*
राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव -2026 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के बाद जिला प्रशासन महोत्सव से जुड़े हर बिंदुओं पर एक्टिव मोड में काम कर रही है जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 18 से 24 नवंबर तक गोशाला परिसर में आयोजित होने वाले राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 से 20 नवंबर तक वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर जहां आधारित कृष्ण लीला का मंचन होगा. वहीं, 22 से 24 नवंबर तक गौशाला परिसर में स्थानीय एवं आमंत्रित ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
आयोजन सफल और यादगार आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देशानुसार अलग अलग कमिटियों का गठन किया गया है उप विकास आयुक्त मधेपुरा की अध्यक्षता में बाइस सदस्यीय संचालन समिति में जहां कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सदस्य सचिव की भूमिका में हैं वहीं प्रशासनिक महकमे से जिला भू अर्जन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला नजारत उप समाहर्ता,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष को जगह दी गई है वहीं विभिन्न वर्गों से जुड़े वरीय समाजसेवी डॉक्टर भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी,मनीष सर्राफ, पृथ्वीराज यदुवंशी,डॉक्टर आर के पप्पू,जय कृष्ण यादव,शौकत अली,सुनीत साना,अमित अंशु,रंजना कुमारी को शामिल किया गया है।जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने उम्मीद जताई कि यह कमिटी अचूक रूप से पूरे महोत्सव को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। वहीं अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय नियंत्रण कक्ष समिति बनाई गई है जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी,मधेपुरा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,मधेपुरा, सहायक निदेशक,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी,कला शिक्षक अविनाश कुमार को स्थान दिया गया है।जिला पदाधिकारी ने उम्मीद जताई है कि यह कमिटी आयोजन के सभी बिंदुओं से जुड़े बिंदुओं पर नजर रखेगी।
*कलाकारों के चयन में आठ सदस्यीय कमिटी सक्रिय*
वहीं ख्यातिप्राप्त एवं स्थानीय स्थापित एवं नवोदित कलाकारों के चयन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमिटी का गठन किया है जिसमें भू अर्जन पदाधिकारी,जिला नजारत उप समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,मधेपुरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,व्याख्याता अरुण कुमार बच्चन,व्याख्याता रीता कुमारी को शामिल किया गया है।जिसका मूल दायित्व स्थानीय स्थापित एवं नवोदित कलाकारों को महोत्सव से जोड़ने के साथ साथ सुदूर क्षेत्रों में कला संस्कृति को संरक्षित करने वाले प्रतिभाओं को सामने लाना है।कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी बताती हैं चयन समिति कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। महोत्सव में माधव से जुड़े थीम पर स्कूली बच्चों को भी शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है।वहीं यह कमिटी महोत्सव को यादगार बनाने के लिए ख्यातिप्राप्त कलाकारों के चयन पर भी काम कर रही है।कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने कहा कि महोत्सव कला संस्कृति के क्षेत्र में इंद्रधनुषी रूप देने को हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से दायित्व दी गई है ।वहीं प्रचार प्रसार के लिए कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग,फ्लैक्स,लगाने एवं मीडिया ,ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को सूचित करने हेतु निदेशित किया गया है।राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव से जुड़े तैयारियों पर जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन खुद नजर बनाए हुए हैं समय समय पर तैयारियों से जुड़े अपडेट भी ले रहे हैं।संचालन समिति की सदस्य सचिव कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने महोत्सव को यादगार बनाने में आमजनों द्वारा अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए कहा की यह महोत्सव जिला का गौरव ही नहीं बल्कि यहां की सांस्कृतिक बोध की सौंधी खुशबू को फैलाने का माध्यम भी है।














