Search
Close this search box.

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

आज दिनांक 24.10.2026 (शनिवार) को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय ने कोशी क्लब क्रिकेट मैदान को चिन्हित कर इस प्रतियोगिता का आयोजित किया। आज प्रतियोगिता में एक मैच खेला गया। पहला मैच सुबह 11 बजे मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा से एच पी एस कॉलेज, सुपौल से हुआ।

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, बीरपुर में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय कोशी क्रिकेट क्लब ग्राउंड में निश्चित है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रोफेसर अबुल फ़ज़ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। साथ ही इस दौरान विश्वविद्यालय के उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक मेजर आर. पी. यादव तथा लक्ष्मी नारायण यादव उपस्थित रहे।

उद्घाटन भाषण में प्रो. अबुल फ़ज़ल ने विश्वविद्यालय में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं की सफलता और सार्थकता पर रौशनी डाली। उन्होंने आश्वासन भी दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास करेंगे।

उप खेल निदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने अपने सारगर्भित संबोधन में विश्वविद्यालय में होने वाले खेलों की जानकारी प्रदान करते हुए ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर में होने वाले अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की तथा क्रिकेट की बारीकियों का सार गर्भित विश्लेषण करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर के प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिन्हा ने इस आयोजन की मेजबानी देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यावाद किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. निहारिका प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता, अर्थपाल डॉ. सुभाषचन्द्र राम, क्रीड़ा अध्यक्ष राम नरेश राय, प्रधान सहायक वीरेन्द्र ठाकुर, लेखापाल दीपक कुमार, पूर्व पीटीआई चन्द्रशेखर अधिकारी, ब्रहमदेव कामत, दिनेश सिंह, जगनाथ आचार्य, ऋतुराज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, भौतिकी विभागाध्यक्ष शशिकांत कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राम अवतार कापर, डॉ. मुख्तार पासवान, डॉ. रजनी गंधा, डॉ. सोनल साह, डॉ. कुमारी किरण, डॉ. दीप गुप्ता, अजय, मुकुल, डॉ. फैज़ अहमद सिद्दीकी, राजीव रंजन, डॉ. शहनवाज खान आदि उपस्थित थे।

उद्घाटन मैच में रोमांचकारी मुकाबला मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा एवं एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली के बीच हुआ। मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित बीस ऑवर एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली की टीम ने शानदार गेन्दबाजी करते हुए 20 ऑवर में 132 रन की स्कोर पर समेट दिया। जबाव में एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली की टीम ने 17.2 ऑवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 04 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली महाविद्यालय, के विशाल शर्मा को उनकी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम की उ‌द्घोषना में विकास कुमार का योगदान रहा।

कल दिनांक 25.10.2026 को दो मैच होने वाली है। प्रथम मैच सुबह 08:00 बजे ए. एल. वाय. कॉलेज, त्रिवेनीगंज बनाम एच. पी. एस. कॉलेज, निर्मली (सुपौल) तथा दूसरा मैच दिन के 01:00 बजे होना सुनिश्चित है।

READ MORE