*प्रलेस मधेपुरा के नवनिर्वाचित सचिवमंडल ने भविष्य के कार्यक्रमों की बनाई रूप रेखा*
*प्रलेस के आगामी कार्यक्रमों में स्थानीय साहित्य एवं साहित्यकारों पर फोकस*
*बैठक में नव निर्वाचित टीम ने अतीत,वर्तमान और भविष्य की कड़ी बनाने पर दिया बल*
प्रगतिशील लेखक संघ मधेपुरा (प्रलेस) के जिला सम्मेलन उपरांत नव निर्वाचित सचिवमंडल की पहली बैठक में कई अहम निर्णय लिये गए।नव निर्वाचित अध्यक्ष वरीय साहित्यकार प्रो. (डॉ.) विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं सचिव युवा साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर के संचालन में चली बैठक में सचिव डॉक्टर राठौर ने सबसे पहले नई टीम के सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षक के रूप में प्रलेस बिहार के महासचिव अनीश अंकुर,सचिव जय प्रकाश यादव ने जहां नए अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी, सचिव डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर को माला पहनाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी वहीं निवर्तमान अध्यक्ष सह वर्तमान संरक्षक मंडल सदस्य प्रो सचिन्द्र महतो,निवर्तमान सचिव सह वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष मनिभूषण वर्मा को भी माला पहनाकर सम्मानित किया ।अपने संबोधन में पर्यवेक्षक द्वय ने कहा कि प्रलेस मधेपुरा की नव निर्वाचित टीम में वरीय एवं युवा साहित्यकारों के समागम अनुभव और ऊर्जा का मिलन है जो भविष्य में संगठन को आगे ले जाने में बहुत कारगर साबित होगी।उन्होंने कहा कि सांगठनिक गतिविधियों में प्रांतीय स्तर से हर संभव सहयोग प्रलेस मधेपुरा को मिलता रहेगा।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा कि मधेपुरा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रूप से काफी उपजाऊ क्षेत्र रही है यहां साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में प्रलेस मधेपुरा सामूहिक प्रयास से एक अहम प्लेटफार्म साबित होगी।बैठक का संचालन कर रहे डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बताया कि प्रलेस मधेपुरा के नवनिर्वाचित सचिवमंडल ने भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा करते हुए प्रलेस के आगामी कार्यक्रमों में अपने सामान्य कार्यक्रमों के साथ स्थानीय साहित्य एवं साहित्यकारों पर फोकस करने का निर्णय लिया है वहीं बैठक में नव निर्वाचित टीम ने अतीत,वर्तमान और भविष्य की कड़ी बनाने पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान नेतृत्व अतीत के अपनी गौरवशाली साहित्यिक विरासत को संग्रहित कर भविष्य के लिए संजोने का काम करेगी।इस कड़ी में संगठन से जुड़े पूर्ववर्ती साहित्यकारों को तलाशने ,उनके साहित्यिक योगदानों को संग्रहित करने एवं युवा साहित्यकारों को प्रलेस से जोड़ने पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। अपने संबोधन में सचिव ने जिला सम्मेलन का अभिनंदन करने वाले सभी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।
संरक्षक मंडल सदस्य डॉक्टर आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सह संरक्षक मंडल सदस्य प्रो सचिन्द्र महतो,श्यामल पथिक (कवि जी),कार्यकारी अध्यक्ष मनिभूषण वर्मा,उपाध्यक्ष रमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहें।बैठक को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य प्रो. प्रसन्ना,जैद, आर्यन शाकिब की भूमिका अहम रही।













