Search
Close this search box.

क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता की तैयारी के बहाने…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आगामी 24-30 अक्टूबर, 2026 तक ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर, सुपौल में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिन्हा के नेतृत्व में पूरा महाविद्यालय परिवार इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगा हुआ है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन-संपादन हेतु कई समितियों का गठन किया गया है, जिसमें मुझे भी कुछ-कुछ दायित्व मिला है।

आज महाविद्यालय टीम के चयन के पूर्व विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार एवं सचिव डॉ. रामनरेश राय (जो खेल प्रभारी भी हैं) तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहनवाज ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

अध्यक्ष एवं सचिव के अनुरोध पर मैंने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। मैंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे पठन-पाठन के साथ-साथ खेल-कूद तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा और उनको कैरियर बनाने में भी मदद मिलेगी।

मैंने विद्यार्थियों को बताया कि मैंने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर से स्नातक की पढ़ाई की है। उस दौरान मैंने शतरंज और डीबेट एवं एल्यूकेशन की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए मुझे जो अनुभव प्राप्त हुए, वे मेरे जीवन की बहुमूल्य निधि है।

मैंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि आज खेलों के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेलने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी वेटेज मिलता है। इधर, बिहार सरकार भी ‘मेडल लाओ नैकरी पाओ’ योजना चला रही है।

-सुधांशु शेखर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एल. एन. एम. एस. कॉलेज, वीरपुर-सुपौल।

READ MORE