Search
Close this search box.

प्रलेस मधेपुरा जिला सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी,प्रांतीय महासचिव और सचिव लेंगे भाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रलेस मधेपुरा जिला सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी,प्रांतीय महासचिव और सचिव लेंगे भाग*

*प्रांतीय महासचिव अनीश अंकुर मुख्य वक्ता और सचिव जय प्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथि*

प्रगतिशील लेखक संघ मधेपुरा के जिला सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक युवा साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रगतिशील लेखक संघ, मधेपुरा के जिला सम्मेलन की तैयारियां विगत कई दिनों से जोर-शोर से जारी थी।मंगलवार शाम तक सारी तैयारी पूरी कर ली गई।उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए संगठन से जुड़े अधिकांश साहित्यकारों, लेखकों एवं साहित्यप्रेमियों को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है ।कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर राठौर ने कहा कि जिला सम्मेलन के अवसर पर *“समाज एवं साहित्य”* विषय पर आयोजित परिचर्चा में प्रगतिशील लेखक संघ बिहार के महासचिव अनीश अंकुर ने मुख्य वक्ता एवं संघ के प्रांतीय सचिव जय प्रकाश कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

प्रगतिशील लेखक संघ, मधेपुरा के जिला सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय अंतर्गत सार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर, में दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित है ।उन्होंने बताया कि वरीय साहित्यकार,पूर्व संकायाध्यक्ष आजाद पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी स्वागत भाषण देंगे ।कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने प्रगतिशील लेखक संघ के जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में साहित्यकारों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

READ MORE