माननीय पटना उच्च न्यायालय को बहुत-बहुत साधुवाद। दर्शनशास्त्र के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रवि प्रकाश बबलू जी को बहुत-बहुत बधाई। आपने कुलपति की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाकर एक नजीर पेश की है। मैं सभी माननीय कुलपतियों को बिना मांगे यह सलाह देना चाहता हूँ कि वे अपने-आपको सर्वशक्तिशाली, सर्वज्ञ एवं सर्वव्यापी समझने की भूल नहीं करें। हमेशा याद रहे कि वे विश्वविद्यालय के ट्रस्टी हैं, मालिक नहीं। यहां मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से अनुरोध करता हूँ कि ‘कुलपति’ का नाम बदलकर ‘कुलाचार्य’ या ‘कुलगुरु’ करने का कष्ट किया जाए।
Post Views: 5













