Search
Close this search box.

राजकीय डिग्री कॉलेज, शंकरपुर में 10 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों ने किया योगदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजकीय डिग्री कॉलेज, शंकरपुर में 10 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों ने किया योगदान

शंकरपुर। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज, शंकरपुर में संविदा आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर छह विषयों में चयनित 11 अभ्यर्थियों में से 10 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों ने महाविद्यालय में योगदान कर लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से सात दिनों के भीतर संबंधित महाविद्यालय में योगदान करना है।

इसी क्रम में मंगलवार को महाविद्यालय में छह विषयों के 10 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों ने योगदान किया। इनमें हिंदी विषय में डॉ. विभीषण कुमार एवं दीप्ति कुमारी, अंग्रेजी में ऋषभ आनंद, इतिहास में डॉ. शशिकान्त कुमार एवं डॉ. श्वेता कुमारी, अर्थशास्त्र में डॉ. नविता कुमारी, राजनीति विज्ञान में अदिति कुमारी तथा समाजशास्त्र में डॉ. रीति सिंह एवं सुप्रिया सुमन शामिल हैं।

नवनियुक्त शिक्षकों के योगदान से महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के शैक्षणिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पूर्व से प्रतिनियुक्त शिक्षक अब अपने मूल संस्थानों में वापस जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में महाविद्यालय में पहले से संचालित कक्षाओं को निर्बाध रूप से जारी रखना नवनियुक्त शिक्षकों की प्राथमिकता है। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षक प्रतिबद्ध हैं।

महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की अच्छी संख्या को देखते हुए शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा नामांकन में वृद्धि के लिए भी सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। इस संबंध में महाविद्यालय में नामांकित सभी विद्यार्थियों एवं छात्र नेताओं से आग्रह किया गया कि वे अपने क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें तथा राजकीय डिग्री कॉलेज, शंकरपुर में अधिकाधिक छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। इससे महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार होने के साथ-साथ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।

#RDM_Shankarpur #BNMU_Madhepura
डॉ. कुमार यदुवंसी

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पुराने अंगीभूत महाविद्यालयों / विभागों से प्रतिनियोजित किए गए सभी शिक्षकों (प्रभारी प्रधानाचार्यों के अतिरिक्त) को अपने-अपने पूर्व प्रतिनियोजित / पदस्थापित महाविद्यालयों / विभागों में योगदान के निमित तत्काल प्रभाव से स्वतः विरमित

लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत लिटरेरी चैप्टर द्वारा अंगिका एवं हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अमरेंद्र की पुस्तक “सवालों के घेरे में डॉ अमरेंद्र: साक्षात्कार समग्र” का भागलपुर में लोकार्पण सह विचार गोष्ठी