Search
Close this search box.

राजेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक

अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के संयुक्त सचिव एवं बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर डॉ. सुधांशु शेखर ने सुप्रसिद्ध दार्शनिक प्रो. राजेंद्र प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रो. प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय, पटना और मिशिगन विश्वविद्यालय, अमेरिका से शिक्षा प्राप्त की थी। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर में दर्शनशास्त्र के वरिष्ठ प्रोफेसर और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रमुख रहे थे। उनकी पूरे विश्व में ख्याति थी।

उन्होंने बताया कि प्रो. प्रसाद फुलब्राइट फेलो, रॉकफेलर फाउंडेशन फेलो और आईसीपीआर के राष्ट्रीय फेलो रहे थे। वे अखिल भारतीय दर्शन परिषद और भारतीय दार्शनिक कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके थे।

उन्होंने बताया कि प्रो. प्रसाद की क ्ई पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें ‘दर्शन शास्त्र की रूपरेखा’ विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पुस्तक को इन्होंने भी स्नातक में पढ़ा है। एक बार इनको लखनऊ में प्रो. प्रसाद का प्रत्यक्ष व्याख्यान सुनने का भी अवसर मिला था।

READ MORE

स्नातक स्तरीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं में पर्यवेक्षक के रूप में अतिथि शिक्षकों की सेवाएँ लिए जाने हेतु स्वीकृति / दिशा-निर्देश के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

स्नातक स्तरीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं में पर्यवेक्षक के रूप में अतिथि शिक्षकों की सेवाएँ लिए जाने हेतु स्वीकृति / दिशा-निर्देश के संबंध में।