Search
Close this search box.

‘प्रणाम उदन्त मार्तण्ड’ में 9 मई को राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी करेंगे संवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‘प्रणाम उदन्त मार्तण्ड’ में 9 मई को राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी करेंगे संवाद

भारत भवन, भोपाल में आयोजित ‘प्रणाम उदंत मार्तण्ड’ में दूसरे दिन यानी 9 मई, 2026 को विचारों के महाकुंभ के रूप में संपन्न होगा।

प्रातः10:30 से 12:00 बजे तक ‘भारतीय पत्रकारिता का वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर विमर्श होगा, जिसमें सर्वश्री विष्णुप्रकाश त्रिपाठी, प्रो. सोमा बंदोपाध्याय, प्रफुल्ल केतकर, अतुल तारे एवं प्रो. कृपाशंकर चौबे वक्ता के रूप में शामिल होंगे। सूत्रधार की भूमिका डॉ. मुकेश मिश्र निभाएंगे।

अगला सत्र दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक ‘भूमंडलीकरण के बाद का भारत और मीडिया’ विषय पर केंद्रित रहेगा। इस सत्र में सर्वश्री अमिताभ अग्निहोत्री, नगमा सहर, सईद अंसारी, डॉ. बृजेश कुमार सिंह एवं दिलीप कुमार शर्मा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसका सूत्रधार आदित्य श्रीवास्तव होंगे।

विशेष सत्र का आयोजन दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक ‘नए भारत का निर्माण और हम भारत के लोग’ पर केंद्रित रहेगा। इस सत्र में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी संवाद करेंगे। उनके साथ वक्ता के रूप में सर्वश्री उदय सिन्हा, विकास मिश्र एवं प्रत्यूष रंजन भी उपस्थित रहेंगे। इस सत्र के सूत्रधार गिरीश उपाध्याय होंगे।

दिन का समापन सायं 7:00 बजे अंतरंग, भारत भवन में सांस्कृतिक संध्या ‘अंतर्वाणी’ कथक नृत्य प्रस्तुति से होगा। नई दिल्ली से आईं अनसूया मजूमदार एवं सुदर्शी भट्टाचार्य अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

#PranamUdantMartand #MCUBhopal #प्रणाम_उदंत_मार्तण्ड

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE