सभी नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
———-
प्रखंड स्तर पर राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने का बिहार सरकार का निर्णय अत्यंत ही सराहनीय है। इसके लिए माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत साधुवाद।
माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि लंबे समय से शिक्षा- व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुदानित महाविद्यालयों पर भी विशेष कृपा की जाए। सरकार इन सभी महाविद्यालयों को अधिगृहित कर ले अथवा कम-से-कम इसके सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एक सम्मानजनक वेतन देने का कष्ट किया जाए।
बीएनएमयू, मधेपुरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में ससमय प्रधानाचार्यों की नियुक्ति करने के लिए माननीय कुलपति प्रो. बी. एस. झा सर के प्रति बहुत-बहुत आभार। आशा है कि दो अनुमंडलों (त्रिवेणीगंज एवं सिमरी बख्तियारपुर) में खुलने वाले महाविद्यालयों में भी यथाशीघ्र प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जाएगी।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
-सुधांशु शेखर, सीनेट सदस्य, बीएनएमयू, मधेपुरा।














