विशेषज्ञ की राय’ श्रृंखला अत्यंत उपयोगी…
==================================
आज प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ में एलएनएमएस कॉलेज, वीरपुर, सुपौल। में रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता की राय छपी है। इसमें इन्होंने बताया है कि “रसायन विज्ञान में बेहतर अंक के लिए समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन छात्र छोटे प्रश्नों में अनावश्यक विस्तार लिखकर समय गंवा देते हैं और लंबे प्रश्न अधूरे छोड़ देते हैं। …” इनकी यह राय न केवल रसायनशास्त्र, बल्कि अन्य विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी है।
डॉ. मोहित भाई की यह राय पढ़ते हुए मुझे अपनी कई परीक्षाओं की याद आ रही है। मैं लगभग सभी परीक्षाओं में छोटे प्रश्नों के उत्तर में भी अनावश्यक विस्तार करने की गलती करता था। इसके कारण अक्सर अंतिम प्रश्न को लिखने के लिए मेरे पास पर्याप्त समय नहीं होता था और उसे मैं जैसे-तैसे बिल्कुल गंदी हेंडराइटिंग के साथ ‘टच’ भर कर पाता था।
अंत में मैं दैनिक हिन्दुस्तान को ‘विशेषज्ञ की राय’ जैसी छात्रोपयोगी श्रंखला के प्रकाशन हेतु बहुत-बहुत साधुवाद देता हूँ और विद्यार्थियों से अनुरोध करता हूँ कि आप इसका लाभ उठाएँ।
-सुधांशु शेखर, असिस्टेंट प्रोफेसर (दर्शनशास्त्र), एलएनएमएस कॉलेज, वीरपुर, सुपौल













