Search
Close this search box.

प्रगति क्लासेज द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रगति क्लासेज द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन*

12 अप्रैल, 2026 को मधेपुरा जिला मुख्यालय के प्रगति क्लासेज द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्र प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, एमएलसी डॉक्टर अजय कुमार सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, सहरसा जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार,मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार,प्रधानाचार्य प्रो जवाहर पासवान,पूर्व प्रधानाचार्य प्रो अरविंद कुमार यादव, बीएनएमयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर शंकर मिश्रा,पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉक्टर सुधांशु शेखर,निजी विद्यालय संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष किशोर कुमार,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नवीन निषाद,आर आर ग्रीनफील्ड के निदेशक राजेश राजू ,प्रगति क्लासेज के संस्थापक नंदन जी ,निदेशक चंदन जी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर प्रगति क्लासेज द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र मोमेंटो बुके के साथ सम्मानित किया गया।गायक रौशन कुमार ने स्वागत गीत एवं गजल से अतिथियों का स्वागत किया।

*नीट और जेई में प्रगति क्लासेज का प्रयास और उपलब्धि भविष्य के लिए सुखद*
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आजके बदलते दौर में शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है बेहतर विकल्प में बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के बच्चे कोटा,दिल्ली एवं अन्य जगहों की ओर रुख करते हैं।उसे रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रयासों की जरूरत है।अपने संबोधन में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि प्रगति क्लासेज हर साल अपने टॉपर बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए उसके लिए वो खुद सहयोग को आगे रहेंगे। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रगति क्लासेज को सहरसा इकाई से वो जानते हैं।कोचिंग सेंटर होने के बाद भी प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने में नंदन और चंदन की जोड़ी एक आदर्श बन चुकी है।मधेपुरा में में प्रगति क्लासेज शुरू होने से यहां के उन बच्चों को विशेष लाभ होगा जो आर्थिक बाधा के चलते अपने पंखों को उड़ान नहीं दे पाते। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी,सहरसा जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने प्रगति क्लासेज द्वारा ऐसे आयोजनों के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार,प्रधानाचार्य प्रो जवाहर पासवान,पूर्व प्रधानाचार्य प्रो अरविंद कुमार यादव,निजी विद्यालय संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष किशोर कुमार,पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर शंकर मिश्रा, पूर्व एनएसएस समन्वयक डॉक्टर सुधांशु शेखर,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवीन निषाद,आर आर ग्रीनफील्ड के निदेशक राजेश राजू,मुखिया मुकेश कुमार,पूर्व मुखिया अरविंद यादव,पूर्व पार्षद ध्यानी यादव,मुखिया अमित कुमार,समाजसेवी विनीता भारती ने प्रगति क्लासेज के द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजन को प्रतिभावान बच्चों को उत्साहित और प्रेरित करने वाला आयोजन बताया।इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के संचालकों ने भी संबोधित किया जिसमें आर पी यादव,अमित कुमार,शशि कुमार,तेज नारायण आदि प्रमुख रहे।

*प्रगति क्लासेज का प्रयास इस क्षेत्र के बच्चों के पलायन को रोकना*
युवा उद्घोषक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर के संचालन में चले कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक नंदन जी ने कहा कि प्रगति क्लासेज की क्लासेज को मधेपुरा में शुरू करने का प्रयास यही है कि यहां से उचित मार्गदर्शन एवं विकल्प के अभाव में प्रतिभावान उन बच्चों के पलायन को रोका जाए जो नीट और जेई की चाहत में दूसरे प्रदेशों में जाकर बड़ी राशि लुटा देते हैं और परिणाम खास नहीं रहता।उन्होंने कहा कि प्रगति क्लासेज के रिजल्ट आज सूबे में प्रतिशत के मामले में बहुत आगे है।यहां से जुड़कर बच्चे कम खर्च में अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

*सम्मान समारोह वृहद स्तर पर छात्र छात्राओं को मिले सम्मान,स्कॉलरशिप का ऐलान*

प्रगति क्लासेज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ों की संख्या में सफल छात्र छात्राओं सहित बोर्ड एग्जाम में दशवी एवं बारहवीं की परीक्षा में चार सौ से अधिक अंक लाने बच्चों को सम्मानित किया गया।प्रगति क्लासेज के निदेशक चंदन जी ने कहा कि प्रगति क्लासेज द्वारा विगत दिनों पीएसएटी का आयोजन किया गया था जिसमें आठवी,नवमी,दशमी वर्ग में पहले स्थान पर रहे बच्चे को साइकिल,दूसरे स्थान पर रहे बच्चों को स्मार्ट वॉच एवं टॉप टेन के बच्चों को प्रमाणपत्र,मेडल और आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया गया।साथ ही टॉपर्स बच्चों को चालीस हजार के स्कॉलरशिप की घोषणा की गई।वहीं बोर्ड एग्जाम में चार सौ से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र,नगद राशि,मेडल से सम्मानित करते हुए एडमिशन में विशेष छूट की घोषणा की गई।

*सामूहिक प्रयास से वृहद स्तर पर आयोजन हुआ संभव*

इस अवसर पर प्रगति क्लासेज के संस्थापक नंदन जी एवं डायरेक्टर चंदन जी ने कहा कि यह आयोजन सबों के सहयोग से संपन्न हुआ।आयोजन को सफल बनाने युवा समाजसेवी एवं छात्र नेता मनीष कुमार, संजीव कुमार, दिनेश कुमार एवं विकास कुमार की भूमिका अहम रही जिन्होंने अलग क्षेत्रों के लोगों को आयोजन से जोड़ने और सफल बनाने का काम किया।वहीं प्रगति क्लासेज की फैकल्टी इंजीनियर शेखर,इंजीनियर राजा,इंजिनियर रवि,इंजीनियर आशीष,इंजिनियर प्रियांशु,इंजीनियर आदित्य,इंजिनियर राहुल सहित पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश रत्न,ब्राइट एंजल्स के निदेशक निक्कू नीरज,छात्र युवा नेता गौतम कुमार,डॉक्टर वसीमुद्दीन उर्फ नन्हें,निशांत कुमार,निखिल यादव,बिट्टू ,सौरव कुमार,निरंजन यादव,संजय क्रांति सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं,अभिभावकों की उपस्थिति रही।देर रात तक चले कार्यक्रम में लगातार भीड़ बनी रही।

READ MORE