वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम की धूमधाम से मनी स्थापना दिवस बोले कुलसचिव,,,,,
*वीमेंस कॉलेज छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में साबित हो रहा बड़ा प्लेटफार्म*

वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में शुक्रवार की शाम कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटनकर्ता कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक,कॉलेज निरीक्षक,उप कुलसचिव,परीक्षा,मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव,वीमेंस कॉलेज के सचिव भगवान कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर अतिथियों को शाल, पाग़,कॉलेज डायरी,बुके के साथ सम्मानित किया गया।

*कॉलेज की स्थापना की बुनियाद पर खड़ी हो रही सफलता की इमारत*
अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागताध्यक्ष वीमेंस कॉलेज के सचिव डॉक्टर भगवान मिश्र ने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना के पीछे संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार का बड़ा विजन और संघर्ष है।स्थापना से अब तक के सफर में कॉलेज की उपलब्धि सराहनीय रही है। लगातार प्रयास है कि इसे और बेहतर परिसर के रूप में तैयार किया जा सके इसमें विश्वविद्यालय सहित सबों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

उद्घाटनकर्त्ता बीएनएमयू कुलसचिव डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वीमेंस कॉलेज तेजी आधारभूत संरचनाओं से सम्पन्न हो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं के लिए एक मजबूत विकल्प बन सामने आया है यह और आगे बढ़े इसमें हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अरुण कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा संबंधी कार्यों में विश्वविद्यालय स्तर से वीमेंस कॉलेज को हमेशा जरूरी सहयोग मिलता रहेगा।यहां शैक्षणिक गतिविधियों को को यूं ही बनाए रखने की जरूरत है।महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉक्टर अशोक कुमार एवं उप कुलसचिव परीक्षा डॉक्टर उपेन्द्र कुमार ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं विभिन्न कॉलेजों को जरूरी सहयोग की कवायद जोड़ों पर है ।वीमेंस कॉलेज की लगातार सक्रियता सराहनीय है।

*सबों के सहयोग से वीमेंस कॉलेज स्थापना उद्देश्य प्राप्ति को अग्रसर*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र की बच्चियों को भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयाप्त अवसर मिले और वो अपनी पंख को जी भरके उड़ान दे और अपने सपने को साकार करे इसी उद्देश्य से उन्होंने वीमेंस कॉलेज की बुनियाद रखी थी जिसे अपने सहकर्मियों ,विश्वविद्यालय एवं कई संबंधित विभागों के सहयोग से आज साकार रूप प्राप्त हो रहा है।अपने संबोधन में संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने वीमेंस कॉलेज को विश्वविद्यालय के अग्रणी कॉलेजों में शामिल करने के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर बतौर अतिथि उपस्थित मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम यादव ने सबों का आभार जताते हुए कहा कि जब बेटियों को बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा से जुड़ते देखती हैं तो कॉलेज स्थापना के उद्देश्य को साकार होने के साथ साथ उनके सुंदर भविष्य की तस्वीर नजर आती है।कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक उद्घोषक डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर माधव कुमार ने किया।

*विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मिला सम्मान*
कार्यक्रम संयोजक द्वय परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर माधव कुमार एवं डॉक्टर नीलू कुमारी ने बताया कि दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन छात्राओं में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था जिसमें चेयर रेस में अभिलाषा कुमारी, सांग,निशा ,सुनीता,साधना,अभिलाषा,नृत्य में आशा,ईशा,वैष्णवी,साधना ,खुशबू एवं कबड्डी की विजेता एवं उपविजेता टीम के निशा,ईशा,आशा,आशना,स्मिता ,साधना को अतिथियों द्वारा ट्राफी,कप से सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मियों की सहभागिता रही।इस अवसर पर डॉक्टर कौशल ,डॉक्टर प्रभात,डॉक्टर सौरभ, विनीत,रूपेश,संतोष,सुशांत,प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर,अनिल,डॉक्टर उपासना,जय श्री,डॉक्टर रवीना,अंकिता,काजल,किरण,आयुषी,ऋचा,शिवम,प्रिंस,राजदीप,पूनम, बादल, वर्षा सहित बड़ी संख्या में छात्राओं,अभिभावकों की उपस्थिति रही।












