Search
Close this search box.

पूर्वी क्षेत्र महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बी एन मंडल विश्वविद्यालय की टीम रवाना*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*पूर्वी क्षेत्र महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बी एन मंडल विश्वविद्यालय की टीम रवाना*

पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की टीम महिला टीम रवाना हो गयी है। पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन सम्बलपुर विश्वविद्यालय, उड़ीसा में हो रहा है। प्रतियोगिता 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी।

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के निदेशक प्रो. अबुल फज़ल एवं उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा टीम का मैनेजर डॉ. सत्यबाला को बनाया गया है। वह एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा में होम साइंस विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। टीम के कोच की जिम्मेदारी अमित कुमार और सहायक कोच की जिम्मेदारी मो. खुर्शीद अंसारी को दी गयी है। इससे पहले आर एम कॉलेज, सहरसा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

टीम में भाग्यमणि, प्रिया कुमारी, राशि कुमारी, काजल कुमारी और कृति मुर्मू शामिल हैं।

अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार यादव, कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, प्रॉक्टर डॉ. इम्तियाज़ अंजुम, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, वित्त परामर्शी श्री चतुर किस्कू, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र,एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनायें दी हैं।

READ MORE

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]