Search
Close this search box.

सच्चिदानंद सिन्हा को श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सच्चिदानंद सिन्हा को श्रद्धांजलि

देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं लेखक दिवंगत सच्चिदानंद सिन्हा के सम्मान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बीएनएमयू, मधेपुरा के तत्वावधान में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि श्री सिन्हा ने गत बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के अपने गांव स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पिछले महीने ही उन्होंने अपना 98वां जन्मदिन मनाया था। उनके निधन से बिहार और पूरे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।

उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा ने अपने दीर्घ जीवन में हिंदी एवं अंग्रेजी में दो दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखीं। उनकी रचनाएं समकालीन राजनीति, ग्रामीण अर्थशास्त्र, विकास और समाजवाद से संबंधित हैं।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि सच्चिदानंद सिन्हा का संपूर्ण जीवन सादगीभरा रहा। वे मुजफ्फरपुर के एक गांव में बाहरी चमक-दमक से दूर रहते थे।

उन्होंने बताया कि उनको दो बार सच्चिदानंद सिन्हा से मिलने और उनका व्याख्यान सुनने का अवसर मिला था।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ गौरव कुमार, शिक्षक असीम आनंद, नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार कर्मचारी रणवीर कुमार, राजदीप, अशोक मुखिया, भूपेश कुमार, सावन कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी