Search
Close this search box.

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने इस कठिन समय से राष्ट्रीय एकजुटता पर बल दिया और इस घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि आतंकवाद एक कायराना हरकत है। यह पूरी मानवता के लिए कलंक है। इसे जड़मूल से समाप्त करने के लिए वैश्विक एकजुटता की जरूरत है।

इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने महाविद्यालय का शोक-संदेश प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि महाविद्यालय परिवार निर्दोष नागरिकों पर किए गये बर्बर एवं अमानवीय हमले की निंदा करता है। इस हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 

सभा के अंत में सबों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगतों की आत्मा का शांति हेतु प्रार्थना की और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे उनके परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, आदर्श कॉलेज, मधेपुरा के सचिव ई. प्रणव प्रकाश, उपकुलसचिव (परीक्षा) डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सज्जाद अख्तर, डॉ. कुमार सौरभ, अमित कुमार, डॉ. कुंदन कुमार सिंह, अमित आनंद, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. ललन कुमार, मो. नदीम अहमद अंसारी, गुंजन लाल पटेल सुप्रिया सुमन, विनीत राज अमित कुमार आनंद प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, अर्जुन शाह, राजीव कुमार रंजन, विनोद कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, प्रणव कुमार प्रियदर्शी, मोती कुमार यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।