Search
Close this search box.

विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल)विशेष……. *युवा साहित्यकार राठौर ने बुके नहीं बुक को बनाया मिशन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल)विशेष…….

*युवा साहित्यकार राठौर ने बुके नहीं बुक को बनाया मिशन*

आज जब दुनिया डिजिटल दुनिया की कैद में है जहां तैरती अंगुलियों के नीचे सूचनाएं सुगमता पूर्वक प्राप्त होती हैं वहां किताबों का महत्व प्रभावित हुआ है।फोन और इंटरनेट की दुनिया में लोग कहीं न कहीं किताबों से दूर हुए हैं डिजिटल और ऑनलाइन क्लासों ने इस दूरी को और बढ़ाया है।नई पीढ़ी का तकाजा भी है कि डिजिटल दुनिया में तेजी से सूचनाओं का आदान प्रदान होता है।ऐसे में युवा साहित्यकार हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बुके नहीं बुक की एक ऐसी पहल की शुरुआत की है जिसमें लोगों से मुलाकात में बुके की जगह बुक से अभिनंदन किया जाता है।कोई आयोजन हो अथवा मुलाकात किताबें अभिनंदन का जरिया बन गई है।

*आकर्षक ही नहीं प्रभावकारी है यह पहल*

साहित्यकार सह युवा सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक हर्ष वर्धन सिंह राठौर बताते हैं कि यह पहल आकर्षक होने के साथ साथ प्रभावकारी भी है एक ओर जहां बुके की कीमत अधिक होती है वहीं उपयोग छणिक अक्सर लोग साथ ले जाना भी जरूरी नहीं समझते वहीं बुक कम कीमत में उपलब्ध भी हो जाती है और उसका महत्व दीर्घकालिक है जिसे लोग बहुत सम्हाल कर रखते भी।जिससे छोटे स्तर पर ही सही लोगों को पढ़ने को उत्साहित और जागृत भी किया जाता है।राठौर बताते हैं कि पुस्तकें जीवन पथ की सबसे बड़ी मार्गदर्शक और सहपाठी है।

*विश्व पुस्तक दिवस पुस्तकों की रचना और अध्यन को करता है प्रेरित*

राठौर बताते हैं कि हर साल विशेष थीम और संकल्प के साथ 23 अप्रैल को मनाए जाने वाला विश्व पुस्तक दिवस का एकमात्र उद्देश्य यही है कि पुस्तकों की रचना और उसका अध्यन हर दौर में जीवंत रख इसके महत्व को बरकरार रखा जा सकता है ।विश्व पुस्तक दिवस पुस्तकों से जुड़ी हर बिंदुओं पर चिंतन , मनन और विमर्श का प्लेटफार्म देता है।विश्व पुस्तक दिवस -2025 का थीम *अपने तरीके से पढ़ें* पुस्तकों की आजाद दुनिया की आजाद उड़ान को दर्शाती हैं।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन