Search
Close this search box.

संकायाध्यक्ष बने डॉ. कैलाश प्रसाद यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*संकायाध्यक्ष बने डॉ. कैलाश प्रसाद यादव*

—-

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने मंगलवार को कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर बीएनएमयू, मधेपुरा के संकायाध्यक्ष (सामाजिक विज्ञान संकाय) के रूप में योगदान दिया। उनकी नियुक्ति विहित प्रावधानानुसार दो वर्षों के लिए की गई है।

इस अवसर पर निवर्तमान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार, कुलसचिव प्रो. विपीन कुमार राय, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एम. आई. रहमान, डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, डॉ. सुधांशु शेखर,ज्ञडॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. आनंद कुमार सिंह, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अशोक कुमार अकेला आदि उपस्थित थे।

*नवनियुक्त संकायाध्यक्ष ने की कुलपति से शिष्टाचार भेंट*

नवनियुक्त संकायाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने योगदानोपरांत कुलपति प्रो. बी. एस. झा से उनके कार्यकाल कक्ष जाकर शिष्टाचार भेंट कीं। इस मौके पर कुलपति ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और नियम-परिनियम के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया। प्रो. यादव ने नए दायित्व के लिए कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

READ MORE

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

[the_ad id="32069"]

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज