डॉ. जे.एस. दुबे ने पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मन्दसौर के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया
—————
मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर के प्राचार्य के रूप में डॉ. जे.एस. दुबे को नियुक्त किया गया। शासन के आदेश के परिपालन में आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्रों की उपस्थिति में डॉ. जे.एस. दुबे ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर डॉ. वी.पी. तिवारी कार्यरत थे, जिनके स्थान पर डॉ. जे.एस. दुबे ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।
यहां यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि डॉ. दुबे संप्रति देश में दर्शनशास्त्र के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों तथा दर्शनप्रेमियों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के महासचिव हैं। इस निमित्त भी यह समाचार मेरे लिए और संपूर्ण ‘दर्शन-जगत’ के लिए विशेष रूप से खुशखबरी है। … फिर यह सब जब गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हो, तो खुशी दोहरी होनी स्वाभाविक ही है।
पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
http://youtube.com/post/UgkxjdwIVQyx7ENwBwRKBEMvbe3ndztYo2H8?si=31eknz5kXpLZG6Le
—-
*डॉ. जे.एस. दुबे ने पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मन्दसौर के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया – BNMU SAMVAD*
डॉ. जे.एस. दुबे ने पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मन्दसौर के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया
——