Search
Close this search box.

दीक्षारंभ समारोह 26 जुलाई, 2024 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दीक्षारंभ समारोह 26 जुलाई, 2024 को

——-

 

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में चार वर्षीय स्नातक गणित (प्रतिष्ठा), सत्र 2024-2028 में नामांकित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ (कक्षारंभ) समारोह 26 जुलाई, 2024 (शुक्रवार) को पूर्वाहन 10:00 बजे से स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित है।

विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव मुख्य अतिथि एवं दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम में विषय के पाठ्‌यक्रम एवं वर्ग-तालिका आदि की जानकारी दी जाएगी, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। इसमें सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।