Search
Close this search box.

BNMU बीएनएमयू में 01 फरवरी, 2024 को सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल की 121 वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव

बीएनएमयू में 01 फरवरी, 2024 (गुरुवार) को सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल की 121 वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध इसके लिए एक ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने समिति की अधिसूचना जारी कर दी है। उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि समिति में अध्यक्ष, छात्र कल्याण डॉ. नवीन कुमार संयोजक एवं कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका को सदस्य-सचिव बनाया गया है। समिति में शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आर. के. मल्लिक,विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एम. आई. रहमान, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नरेश कुमार, खेल निदेशक डॉ. अबुल फजल, उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के उपसचिवडॉ. शंकर कुमार मिश्र, विश्वविद्यालय संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सज्जाद अख्तर एवं कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव सदस्य के रूप में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इसके क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर अपने विभाग / महाविद्यालय में भूपेन्द्र जयंती समारोह का आयोजन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, परिचर्चा, संगोष्ठी, खेलकूद प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम से संबंधित प्रतिवेदन (फोटोग्राफ्स एवं अखबारों की कतरनें आदि सहित) 15 फरवरी, 2024 तक कुलसचिव कार्यालय में हस्तगत कराया जाए और उसकी साफ्ट कॉपी ई. मेल भेजा जाए।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।