Search
Close this search box.

Bihar महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर साहेब को ‘परिषद्’ की शोध-पत्रिका ‘दार्शनिक अनुगूंज’ और पुस्तक ‘दर्शन परिषद्, बिहार : कल, आज और कल’ भेंट की गई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दर्शन परिषद्, बिहार की ओर से महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर साहेब को ‘परिषद्’ की शोध-पत्रिका ‘दार्शनिक अनुगूंज’ और पुस्तक ‘दर्शन परिषद्, बिहार : कल, आज और कल’ भेंट की गई। साथ ही दिसंबर में रामेश्वर महाविद्यालय, मुज्जफरपुर में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन की कृपापूर्ण सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर परिषद् की अध्यक्षा प्रो. (डॉ.) पूनम सिंह, प्रधानाचार्य सह आयोजन सचिव प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह एवं प्रकाशक डॉ. नीरज प्रकाश उपस्थित थे।

महामहिम श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर साहेब के प्रति बहुत-बहुत आभार। ‘परिषद्’ अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पूनम सिंह, प्रधानाचार्य सह आयोजन सचिव प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह एवं प्रकाशक डॉ. नीरज प्रकाश जी को बहुत-बहुत बधाई।

#नोट : मेरे लिए यह अतिरिक्त प्रसन्नता की बात है कि मैंने ‘परिषद्’ के महासचिव आदरणीय डॉ. श्यामल किशोर सर के मार्गदर्शन में ‘दर्शन परिषद्, बिहार : कल, आज और कल’ पुस्तक का संकलन किया है।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।