Search
Close this search box.

BNMU के.पी.महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

के.पी.महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन

केपी महाविद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सब को जागरूक बनाना है, स्वच्छता अपनी आदत में अपनाना है। गांधीजी स्वतंत्रता से ज्यादा स्वच्छता के हिमायती थे । बापू के उक्त कथन से यह ध्वनित होता है कि वह जीवन में स्वच्छता के कितने बड़े हिमायती थे। सबसे बड़ी बात यह है कि वह सिर्फ बाहरी स्वच्छता यानी घर, पास-पड़ोस आदि के ही पक्षधर नहीं थे, बल्कि मन की स्वच्छता के भी प्रबल पक्षधर थे। उनका यह मानना था कि यदि मन और पड़ोस स्वच्छ नहीं होगा, तो अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार विचार आना असंभव है। आंतरिक स्वच्छता को वह बाह्य स्वच्छता के लिए आवश्यक मानते थे।

इस दौरान महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने कैंपस परिसर में साफ सफाई की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी प्रोफ़ेसर महेंद्र मंडल, डॉ अली अहमद मंसूरी, डॉक्टर शिवा शर्मा, डॉक्टर विजय पटेल, डॉक्टर रविंद्र कुमार, डॉ प्रदीप कुमार डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद डॉ पंकज कुमार शर्मा, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, गजेंद्र दास ,प्रभाकर मंडल ,अभिषेक कुमार मीना कुमारी, शोभा देवी ,छात्र नेता पिंटू यादव, अभिमन्यु कुमार सिंटू कुमार, अशोक पासवान, संत कुमार, नीरज कुमार रात्रि प्रहरी, राजेश कुमार ,प्रदीप कुमार ,मन्नू , शाहीन, आदिल, सूरज आदि उपस्थित थे।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]