Search
Close this search box.

9वी स्पेलिंग बी चैंपियनशिप 2024 का पोस्टर एवं ट्रॉफी का हुआ अनावरण। चैंपियन को मिलेंगे 30000 रूपए नकद पुरस्कार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

9वी स्पेलिंग बी चैंपियनशिप 2024 का पोस्टर एवं ट्रॉफी का हुआ अनावरण। चैंपियन को मिलेंगे 30000 रूपए नकद पुरस्कार।

——**

वर्ष 2014 से राज मैनेजमेंट द्वारा प्रतिवर्ष स्पेलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका  स्कूली छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। आयोजन सचिव सावंत कुमार रवि ने बताया कि  हर वर्ष इसमें प्रतिभागियों की संख्या में इजाफा हो रहा है और  उत्साहपूर्वक छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं।

रविवार को टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा में  9वीं स्पेलिंग बी चैंपियनशिप 2024 का पोस्टर, प्रॉस्पेक्टस पंजीकरण फार्म जारी एवं ट्रॉफी अनावरण किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि टी. पी. कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव, समाजसेवी डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी एवं टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रतियोगिता से छात्रों में शब्द संग्रह बढ़ेगी एवं शब्दो को शुद्ध-शुद्ध लिखने तथा बोलने की भी क्षमता बढ़ेगी, क्योंकि इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चे भाग लेते है, जिससे उनमें प्रतिभागिता की भावना बढ़ती है।

 

आयोजन सचिव सावंत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत  वर्ष की भांति  इस वर्ष भी  प्रतियोगिता वर्ग एक से दस के छात्र -छात्राओं के लिए  कुल दस कोटियों में होगी। प्रतियोगिता के  सभी दस कोटियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 1000, 750 एवं 500 रुपए पुरस्कार राशि एवं प्रतियोगिता के ऑल ओवर चैंपियन को 7500/- रु० सहित ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी एवं हर कोटि में टॉप 15 छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण दिया जाएगा।

 

प्रतियोगिता समन्वयक सोनी राज ने जानकारी देते हुए बताया कि  प्रतियोगिता दो केंद्रों टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा एवं  बी. एल. हाई स्कूल, मुरलीगंज में होगी। प्रारंभिक परीक्षा 01 सितंबर, 2024 (रविवार) को निर्धारित दोनो केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से 11:30 बजे तक होगी जबकि प्रारंभिक परीक्षा में चयनित छात्रों की मुख्य परीक्षा 15 सितंबर, 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01:30 तक टी० पी० कॉलेज, मधेपुरा में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई है।

प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंको की लिखित  एवं मुख्य परीक्षा में 30 अंको की लिखित एवं 10 अंको की मौखिक परीक्षा होगी। परीक्षा में छात्रों के सभी किताबो से ही अंग्रेजी के शब्द पूछे जायेंगे। छात्र-छात्राएं भाग लेने हेतु फॉर्म अपने विद्यालय या राज मैनेजमेंट के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है । फॉर्म वितरण एवं जमा लेने की जिम्मेदारी विजय कुमार एवं रवि कुमार को सौंपी गई है।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।