Day: February 24, 2024

Bihar बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने थाईलैंड में “बुद्धभूमि भारत” की थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Uncategorized

Bihar बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने थाईलैंड में “बुद्धभूमि भारत” की थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने थाईलैंड में "बुद्धभूमि भारत" की थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके माध्यम से लोगों को भारत में विद्यमान प्रमुख बौद्ध स्थलों और अवशेषों के बारे में विशेष जानकारी मिल सकेगी।
Bihar याद किए गए प्रो. अमरनाथ सिन्हा।
Uncategorized

Bihar याद किए गए प्रो. अमरनाथ सिन्हा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर अमरनाथ सिन्हा सर का देहांत दिनांक 18/02/2024 को 87 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित आवास पर हो गया था। उनके पुण्य कलश का अंतिम दर्शन साथ हीं उनके संस्मरण व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में किया गया। इस सभा में उनके समकालीन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी, पद्मश्री श्री विमल जैन जी,पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी एवं समाज के अन्य क्षेत्रों से आए शिक्षाविद, सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। उनको याद करते हुए स्मरण आया कि वे एक उच्च कोटि के कार्यकर्ता, शिक्षक, गार्जियन, हिंदी साहित्य के विद्वान ही नहीं एक अच्छे प्रशासक भी थे। पटना विश्वविद्यालय के डेप्युटी रजिस्टार, बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति जैसे दायित्वों का भी कुशल निर्वहन...
Uncategorized

Philosophy समीक्षा : “फ्रीडम फ्रॉम द नोन”

"फ्रीडम फ्रॉम द नोन" जिद्दू कृष्णमूर्ति की एक पुस्तक है। मैरी लुटीयन्स ने इसका संपादन किया है। यह पुस्तक स्वतंत्रता की अवधारणा की खोज करती है। सच्ची स्वतंत्रता की खोज करने के लिए पाठकों को उनकी कंडीशनिंग और विश्वासों पर सवाल उठाने के लिए आमंत्रित करती है। फ्रीडम फ्रॉम द नोन 'ज्ञात से मुक्ति' 1969 में प्रकाशित हुई थी। तभी से कृष्णमूर्ति की शिक्षा को समझने की दिशा में प्रारम्भिक और महत्त्वपूर्ण पुस्तक की मान्यता मिल गयी थी। मानवीय त्रासदी और जीवन की अनंत समस्याओं पर कृष्णमूर्ति ने जो कुछ कहा है उसका सार रूप में पहली बार संकलन इस पुस्तक में हुआ था। कृष्णमूर्ति की जीवनीकार और उनकी आजीवन मित्र रहीं मेरी लुटियंस। उन्होंने इस पुस्तक को तैयार किया था। इसके संकलन के लिए उन्होंने कृष्णमूर्ति की यूरोप और भारत में दिए गए सौ से भी अधिक वार्ताओं को आधार बनाया था। स्वयं कृष्णमूर्ति ने उनसे इस पुस्त...
ABVP श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
Uncategorized

ABVP श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ---- भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा के पूर्व कुलपति तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमरनाथ सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि प्रो. अमरनाथ सिन्हा विश्वविद्यालय के ग्यारहवें कुलपति थे। उनका कार्यकाल 2 अगस्त, 2001 से 1 अगस्त, 2004 तक था। उन्होंने विश्वविद्यालय को यूजीसी के 2 (एफ) एवं 12 (बी) से मान्यता दिलाने में महती भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रो. अमरनाथ सिन्हा नियम-परिनियम के काफी जानकार थे। उनका कार्यकाल विश्वविद्यालय का स्वर्णकाल था। नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि प्रो. अम...
ABVP याद किए गए संत रविदास।
Uncategorized

ABVP याद किए गए संत रविदास।

याद किए गए संत रविदास --- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि भारत में समय- समय पर कोई-न-कोई संत, ऋषि, महान विभूति जन्म लेते रहे हैं। उन्हीं विभूतियों में संत रविदास भी एक थे। उन्होंने मध्यकाल में भारतीय समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया और भारतीय राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान की। उनके विचारों से प्रभावित होकर राजघराने से आने वाली सुप्रसिद्ध कवयित्री मीरा भी उनकी शिष्या बनी थी। नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि संत रविदास का जीवन...
BNMU अभिषद् की बैठकें 4 एवं 11 मार्च को
Uncategorized

BNMU अभिषद् की बैठकें 4 एवं 11 मार्च को

अभिषद् की बैठकें 4 एवं 11 मार्च को -- भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में अधिषद् (सीनेट) की आगामी साधारण वार्षिक बैठक के निमित अभिषद् (सिंडिकेट) की दो बैठकों की तिथि घोषित कर दी गई हैं। अभिषद् की प्रथम बैठक 04 मार्च और दूसरी बैठक 11 मार्च को होगी। कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों बैठकें कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिसर अवस्थित केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में अप. 01:00 बजे से निर्धारित हैं।‌ उन्होंने बताया कि बैठक की कार्यसूची में गत बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि, अनुपालन प्रतिवेदन, वार्षिक बजट 2024-25 से संबंधित प्रक्रियाओं का अनुमोदन आदि पर विचार किया जाना शामिल है। उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि सभी सदस्यों को वाट्सएप एवं ई. मेल और स्पीड पोस्ट से आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।...
Bihar गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह 24 फरवरी, 2024 को
Uncategorized

Bihar गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह 24 फरवरी, 2024 को

सामाजिक समरसता हेतु आजीवन प्रयासरत रहे महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह 24 फरवरी, 2024 को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में अपराह्न 02:30 बजे से आयोजित है। इस अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। (more…)
Bihar श्रद्धांजलि सभा 24 फरवरी को
Uncategorized

Bihar श्रद्धांजलि सभा 24 फरवरी को

श्रद्धांजलि सभा 24 फरवरी को ---- भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा के पूर्व कुलपति तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमरनाथ सिन्हा का 18 फरवरी, 2024 (रविवार) को मुबंई में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रोफेसर सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मधेपुरा द्वारा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में 24 फरवरी, 2024 को अपराह्न 2 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।‌...
BNMU डॉ. बिनोद मोहन बने विश्वविद्यालय हिन्दी  विभाग के अध्यक्ष
Uncategorized

BNMU डॉ. बिनोद मोहन बने विश्वविद्यालय हिन्दी  विभाग के अध्यक्ष

डॉ. बिनोद मोहन बने विश्वविद्यालय हिन्दी  विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर स्थित विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के अध्यक्ष के रूप में डॉ. बिनोद मोहन जायसवाल ने शुक्रवार को योगदान किया। इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिन्हा, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राणा सुनील कुमार सिंह, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. साहिद हुसैन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. प्रफुल्ल कुमार आदि उपस्थित थे।...