Search
Close this search box.

BNMU छात्र प्रतिनिधियों से संवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्र प्रतिनिधियों से संवाद

बीएनएमयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजनाथ यादव ने सोमवार को विश्वविद्यालय छात्र संघ एवं सभी छात्र-युवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कुलपति को विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से प्रवेश, परीक्षा एवं परिणाम को दुरुस्त करने और नियमित रूप से कक्षाओं के संचालन की बात शामिल रही। इसके साथ ही महिलाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने, सीनेट, सिंडिकेट एवं छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने सभी जगहों पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की। इसके अलावा कम अंकों से प्रमोटेड विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने और सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की मांग की गई।

कुलपति ने कहा कि वे नियम-परिनियम के अनुरूप सभी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। सभी जाजज मांगों को पूरा किया जाएगा। आपसी संवाद से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. राजकुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक शशिभूषण, उपकुलकचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर सहित विभिन्न छात्र-युवा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

READ MORE

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]